Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान: जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल परिसर स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों का समान रूप से रोस्टर तैयार कर नियमित कार्य लेने का निर्देश दिया। साथ ही जिन स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी है तथा अन्य संस्थानों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक उपलब्ध हैं, वहां से चिकित्सकों का रेशनलाइजेशन करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

डीएम ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित ईडीएल के अनुरूप शत-प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की सतत निगरानी के लिए अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों को हर हाल में कार्यरत रखने को कहा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत जिला अंतर्गत राज्य स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणीकृत 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के सीएचओ को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया।

बैठक में सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, सदर अस्पताल अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।