Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर स्थगित रही

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और अंततः पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया, जिससे सदन में शोर-शराबे की स्थिति बनी रही।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। वे अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे थे। इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से शांति बनाए रखने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, मगर हंगामा जारी रहा। शोरगुल के कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

दोपहर 12 बजे जब पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेनेटी ने दोबारा कार्यवाही शुरू कराई, तब भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। विपक्षी सदस्य फिर से नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। हंगामे के बीच ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखे गए, लेकिन व्यवस्थित ढंग से कामकाज नहीं हो सका।

पीठासीन अधिकारी ने बार-बार सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटने और सदन की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगातार व्यवधान के बीच कार्यवाही चलाना संभव नहीं है। इसके बावजूद जब हंगामा नहीं थमा, तो उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राजनीतिक और नीतिगत मुद्दों को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है। सरकार और विपक्ष के बीच सहमति न बनने के कारण संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। संसदीय कार्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सभी दल संवाद के जरिए समाधान निकालेंगे ताकि सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चल सके और महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए जा सकें।