Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरियाणा में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ लॉन्च

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

हरियाणा में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ लॉन्च, महिलाओं को 2100₹ मासिक सहायता

हरियाणा सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर महिलाओं और कमजोर तबकों के कल्याण के लिए समर्पित ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के साथ मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रहे। इसी मौके पर 326.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

हरियाणा सरकार ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को विकास, उत्थान और महिला शक्ति को समर्पित करते हुए कई योजनाओं व परियोजनाओं की सौगात जनता को दी। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की और इसके क्रियान्वयन के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया। आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों को हल करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 भी जारी किए गए।

पांच महिलाओं का लाइव पंजीकरण

कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत पात्र पांच महिलाओं का सीधा पंजीकरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल ऐप जारी होने के कुछ समय बाद ही लगभग 50 हजार महिलाओं ने इसे डाउनलोड कर लिया है और करीब 8,000 महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने के लिए 78.04 करोड़ रुपये से 31 उद्घाटन और 78.12 करोड़ रुपये से 97 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं। इसके अलावा 80.72 करोड़ रुपये से 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का नवीनीकरण किया गया है। साथ ही, लोक निर्माण विभाग और शहरी स्थानीय निकाय की एक-एक परियोजना का शिलान्यास भी किया गया, जिनकी कुल लागत 89.37 करोड़ रुपये है।

सशक्त और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं और बेटियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों, खासकर महिलाओं और कमजोर तबकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शारदीय नवरात्र और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मानना था कि "राष्ट्र तभी महान बन सकता है, जब उसकी नारी सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानित होगी।" हरियाणा सरकार का संकल्प है कि महिलाएं और बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी करें। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू की जा रही है।

20 लाख माताओं और बहनों को लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना 23 से 60 वर्ष की विवाहित व अविवाहित महिलाओं को मिलेगी, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये तक है। पात्र महिलाओं को सीधे बैंक खाते में 2100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना की विशेषता है कि परिवार में कितनी भी महिलाएं पात्र हों, सभी को इसका लाभ मिलेगा। 2025-26 के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक बजट स्वीकृत है। प्रथम चरण में लगभग 20 लाख माताओं-बहनों को लाभ मिलेगा।

जन्मदिन पर करें योजना के लिए आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना ऐप’ के जरिए आवेदन, सत्यापन और शिकायत निवारण पूरी तरह पारदर्शी और सरल होगा। आवेदन सिर्फ मोबाइल ऐप से ही होंगे, किसी केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पात्र महिलाएं अपने घर पर मोबाइल से ही फॉर्म भर सकेंगी। जो महिलाएं 25 सितम्बर तक पात्र हैं, वे तुरंत आवेदन कर सकती हैं, जबकि बाद में पात्र होने वाली उसी दिन से आवेदन कर पाएंगी। मुख्यमंत्री ने बेटियों से अपील की कि जो अभी 23 वर्ष से कम हैं, वे अपना 23वां जन्मदिन इस योजना में आवेदन कर मनाएं।

217 संकल्पों में से 42 पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू करके संकल्प पत्र के 217 वादों में से 42वां वादा पूरा किया गया है। वर्ष के अंत तक 90 वादे पूरे हो जाएंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं। ‘नारी वंदन बिल’ से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हुआ है। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘बीमा सखी’, ‘ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।