लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
वीरगंज: हिंदू पत्रकार संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा संचार क्षेत्र में सक्रिय युवा पत्रकार आनंद पटेल को क्रियाशील युवा पत्रकार मंच नेपाल के अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के अवसर पर सम्मानित किया गया।
वीरगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्हें टीका, माला एवं गमछा पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता क्षेत्र के विकास, युवा पत्रकारों की क्षमता अभिवृद्धि तथा संगठनात्मक नेतृत्व में आनंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहने का विश्वास व्यक्त किया।
हिंदू पत्रकार संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राजन रौनियार की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पटेल को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में हिंदू पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष बिनोद पटेल, राकेश साह, कन्हैया पटेल, संतोष कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अनिल ओझा, अर्जुन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए आनंद पटेल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेवार एवं उत्साहित बनाता है। उन्होंने पत्रकारों के हकहित, पेशागत सुरक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रवर्द्धन के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।







