Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिमाचल प्रदेश: बस खाई में गिरी, 13 की मौत

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार इलाके में एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालने में जुटी रहीं। अब तक करीब 30 यात्रियों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई जीत कोच नामक निजी बस शिमला जिले के कुपवी से सोलन की ओर जा रही थी। कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर फिसलन बताई जा रही है, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए संगड़ाह, राजगढ़ और नौहराधार से पुलिस बल को रवाना किया गया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।