Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हैदराबाद का धमाकेदार कमबैक, पंजाब को 33 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहुंचा शीर्ष पर

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज

हैदराबाद: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने जोरदार वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला, जहां दोनों टीमों ने जमकर रन बरसाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को तेज शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई। अभिषेक शर्मा ने मात्र 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली।

इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को मजबूती दी। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 235 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। मार्को यानसन ने 4 ओवर में 61 रन लुटाए।

236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती तीन विकेट महज 23 रन पर गंवा दिए। हालांकि इसके बाद काइल कॉनॉली ने अकेले मोर्चा संभालते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

मार्कस स्टोइनिस ने 28 और शशांक सिंह ने 25 रन बनाकर उनका साथ देने की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के कारण पंजाब की टीम 20 ओवर में 202/7 तक ही पहुंच सकी।

हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने भी 2-2 विकेट लेकर पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई। प्लेऑफ की रेस अब और भी रोमांचक हो गई है।