Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अंतिम सांस भी साथ: 95 वर्षीय पति की अर्थी पर पत्नी ने भी तोड़ा दम

स्टेट डेस्क, वेरॉनिका राय |

उजियारपुर में जीवन-मरण का अनोखा बंधन, दंपति का एक ही दिन में निधन

समस्तीपुर: उजियारपुर के परोरिया पंचायत में एक दुर्लभ और भावुक घटना देखने को मिली, जहाँ 95 वर्षीय युगेश्वर राय और 90 वर्षीय उनकी पत्नी तेतरी देवी का निधन एक ही दिन के अंदर कुछ ही समय के अंतराल में हो गया। पहले पति ने अंतिम सांस ली, और कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी ने भी उनके पास ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी।

सात फेरों का साथ, अंतिम विदाई भी साथ

उजियारपुर प्रखंड की परोरिया पंचायत के वार्ड संख्या-11 में बुजुर्ग किसान दंपति युगेश्वर राय और तेतरी देवी ने जीवन भर साथ निभाया। उनके साथ निभाए गए सात फेरे और उनका अटूट प्यार आज भी लोगों के लिए मिसाल बन गया है। रविवार की देर रात पहले युगेश्वर राय ने अंतिम सांस ली। परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ था, तभी तेतरी देवी ने भी अपने पति के पास ही जीवन का अंतिम दम तोड़ दिया।

गांव में फैल गई शोक की लहर

सोमवार की सुबह जैसे ही दंपति के एक साथ निधन की खबर गांव में फैली, तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। हर किसी के मुंह से यही निकला—“इसे कहते हैं जीवन-मरण का संग।”

छोड़ा पीछे भरा-पूरा परिवार

युगेश्वर राय और तेतरी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्र: जीवछ राय, रंजीत राय और राजीव राय के साथ दो पुत्रियाँ भी हैं। सभी शादीशुदा हैं और अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।

अंतिम संस्कार अयोध्या घाट पर

सोमवार को दंपति के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बेगूसराय जिला के तेघड़ा स्थित अयोध्या घाट पर गंगा तट पर गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस भावुक घटना पर उजियारपुर दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित अविनाश कुमार झा, महामंत्री विकास साह, राकेश साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव राय, अरविंद सिंह, मुखिया श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार सहित कई प्रमुख लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

साथ जीना, साथ मरना: युगेश्वर और तेतरी की अनूठी कहानी

यह घटना जीवन और मृत्यु के अटूट बंधन की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है। उनके साथ निभाए गए जीवन का यह सफर आज भी लोगों के दिलों में यादों के रूप में जीवित रहेगा।