Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अखिलेश-डिंपल की एंट्री, सपा के 20 सितारे चमकेंगे बिहार चुनाव में

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

समाजवादी पार्टी ने बिहार चुनाव में इंडी गठबंधन के समर्थन में 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव और आजम खां जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर गठबंधन को बधाई दी और बिहार की जनता से इंडी गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

बिहार चुनाव में सीधे मैदान में उतरने के बजाय सपा इंडी गठबंधन को समर्थन दे रही है और अब प्रचार अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाने जा रही है। पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ हाल ही में जेल से रिहा हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का नाम शामिल है। नवंबर की शुरुआत में अखिलेश यादव की जनसभा का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।

सपा की सूची में राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के नाम भी हैं। परिवार से अखिलेश और डिंपल के अलावा सिर्फ पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को जगह मिली है। सूची में ज्यादातर सांसदों को शामिल किया गया है और नाम जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का नाम दर्ज है।

इसके अलावा सांसद अफजाल अंसारी, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, इकरा हसन, प्रिया सरोज, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक ओम प्रकाश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काशीनाथ यादव और प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी को भी सूची में शामिल किया गया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमें भरोसा है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव और इंडी गठबंधन को बिहार का विकास करने और युवाओं का भविष्य संवारने का मौका देगी।”