Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अपराधियों ने बेतिया सांसद से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। सांसद के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से अपराधियों ने कॉल किया और रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो उनके इकलौते डॉक्टर बेटे की हत्या कर दी जाएगी।

इस मामले में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने नगर थाना में दो मोबाइल धारकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सांसद ने शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर की दोपहर 12.40 बजे से 12.44 बजे तक दो बार दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल किया गया। कॉल करने वाले ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।

जांच में पुलिस भी सक्रिय हो गई है। SDPO विवेक दीप ने बताया कि सांसद की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।