Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अलीनगर से मैथिली ठाकुर का नामांकन, RJD के विनोद मिश्रा से टक्कर

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

लोकप्रिय लोकगायिका और युवा चेहरा मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रख लिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार विनोद मिश्रा से होगा।

नामांकन के बाद मैथिली ठाकुर ने बेनीपुर स्टेडियम में अपनी पहली जनसभा की, जहां भारी संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय स्टार प्रचारक के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने जनता से मैथिली ठाकुर के समर्थन में वोट देने की अपील की।

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को मैथिली ठाकुर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से शामिल किया था। इसके बाद पार्टी की दूसरी उम्मीदवार सूची में उनका नाम अलीनगर सीट से घोषित किया गया।

25 वर्षीय मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं और अपनी मधुर आवाज तथा लोकगीतों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। अब वह राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

अलीनगर सीट पर अब सीधा मुकाबला मैथिली ठाकुर और विनोद मिश्रा के बीच होगा। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को उतारकर युवाओं और महिलाओं तक संदेश देने की कोशिश की है, जबकि आरजेडी अपने पारंपरिक वोट बैंक पर भरोसा जता रही है।