Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : उप राष्ट्रपति

नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश |

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम को संबोधित करते हुए यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने भयावह पहलगाम हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया है और दुनिया भर में एक स्पष्ट संदेश भेजा है कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा छब्बीस लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारत ने 7 मई को तड़के ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। धनखड़ ने यहां तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख यह था कि जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर मिटा दिए उन्हें इस धरती पर जीने का कोई अधिकार नहीं है और पूरा देश पहलगाम में आतंकवादी हमले के खिलाफ देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट रहा है।