Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आरा में समोसे के पैसे पर झगड़ा, किसान की तलवार मारकर हत्या

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र में समोसे के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। मृतक चंद्रमा यादव के पोते का आशा देवी की दुकान पर समोसे के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। पूछताछ करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट में चंद्रमा यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह महज एक समोसे के पैसे को लेकर उपजे विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक किसान की हत्या कर दी गई। हमले में घायल किसान ने सोमवार की देर रात पटना स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 65 वर्षीय चंद्रमा यादव चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव निवासी थे और पेशे से किसान थे।

मृतक के शरीर और सिर में जख्म के निशान पाए गए हैं। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, मृतक के जीजा देवमुनी सिंह यादव ने बताया कि बीते शनिवार की शाम चंद्रमा यादव का पोता गांव की ही एक महिला आशा देवी के दुकान पर समोसा खरीदने गया था। वहां पर एक समोसे के पैसे को लेकर झगड़ा हो गया था। हालांकि, शनिवार की शाम बात खत्म हो गई थी।

रविवार की सुबह जब चंद्रमा यादव आशा देवी से झगड़े को लेकर पूछताछ करने गए थे, तो विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि उसी दौरान आरोपितों ने अपने हाथ में लिए धारदार हथियार से चंद्रमा यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद स्वजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। सोमवार की रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसके बाद स्वजन उनके शव को वापस गांव ले आए और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के जीजा देवमुनी सिंह यादव ने गांव के ही आशा देवी व उसके पुत्रों पर समोसे के विवाद को लेकर अपने साला चंद्रमा यादव की तलवार से मारकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।