Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आशा भोसले छाती संक्रमण से ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

मुंबई, 92 वर्षीय मशहूर गायिका आशा भोसले शनिवार रात छाती के संक्रमण और अत्यधिक थकान के कारण मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराई गईं। इलाज जारी है।

परिवार की अपील: गोपनीयता का सम्मान करें

आशा भोसले की पोती जना भोसले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले अत्यधिक थकान और छाती के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। इलाज चल रहा है, उम्मीद है सब ठीक रहेगा और हम जल्द सकारात्मक अपडेट देंगे।”

सूत्रों के अनुसार, गायिका को शनिवार शाम करीब सात बजे अस्पताल लाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों की समस्या की बात कही गई थी, लेकिन परिवार ने साफ किया कि यह छाती का संक्रमण और थकान है।

अस्पताल में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जना भोसले की पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारी दुआएं भेजीं। एक यूजर ने लिखा, “प्रार्थना है कि लीजेंड जल्द ठीक हो जाएं।” दूसरे ने कहा, “आशाजी अमर हैं, उन्हें और कई साल स्वस्थ्य और खुशी चाहिए।”

आशा भोसले सात दशक से ज्यादा के करियर में हजारों गीत गा चुकी हैं। आरडी बर्मन, ओपी नय्यर और खय्याम जैसे संगीतकारों के साथ उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘दम मारो दम’, ‘इन आंखों की मस्ती’ और ‘ये मेरा दिल’ जैसे हिट गीत उनकी आवाज की मिसाल हैं।