Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंस्टाग्राम के प्यार का खूनी खेल: गयाजी की शादीशुदा महिला की पटना में बेरहमी से हत्या

 स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार के गयाजी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग पटना में उसकी हत्या की वजह बन गया। सोशल मीडिया पर पनपी दोस्ती कब खूनी खेल में बदल गई, किसी को अंदाजा नहीं था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गयाजी की रहने वाली सुंदर देवी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पटना के एक युवक मनीष यादव से हुई थी। पहले यह जान-पहचान प्यार में बदली और फिर जब रिश्तों में दरार आई तो महिला ने पुलिस थाने में युवक पर केस भी दर्ज कराया। इस बीच मनीष यादव ने भी शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद भी सुंदर देवी उस पर दबाव बनाती रही, जिससे परेशान होकर उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार मनीष यादव ने अपने साले पंकज और सुनील के साथ मिलकर पहले महिला को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद उसके शव को पहले जमीन में गाड़ा गया फिर पहचान मिटाने के लिए शव को निकालकर खुसरूपुर के हेमजापुर फोरलेन के पास फेंक दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से ऑटो के पहियों के निशान बरामद किए। इसके आधार पर आसपास के ऑटो चालकों से पूछताछ की गई तो एक ड्राइवर ने कई अहम खुलासे किए। इसके बाद पुलिस ने नियाजीनगर के गांव से मुख्य आरोपी मनीष के साले पंकज, सुनील और ड्राइवर अंशु को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मुख्य आरोपी मनीष यादव फरार चल रहा है।

पुलिस अब मनीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी विक्रम सिंहा ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना से गयाजी और पटना के इलाके में सनसनी फैल गई है।