Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के बाद युवक की मौत, पारिवारिक विवाद बना कारण

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। बिहार के सुपौल जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। त्रिवेणीगंज बाजार स्थित एक होटल में किराये पर रह रहे 25 वर्षीय सुभाष कुमार ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवक ने घटना से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक संदेशों के साथ एक वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद परिजन उसके ठिकाने तक पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्वजन के मुताबिक, सुभाष कुमार का अपने माता-पिता और पत्नी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण वह करीब सात महीने से घर छोड़कर अलग रह रहा था और परिवार को उसके ठिकाने की जानकारी नहीं थी।

बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। उसकी पत्नी फिलहाल बच्चे के साथ मायके में रह रही थी, जिससे पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था।

अस्पताल के चिकित्सक Dr Sanjeev Kumar के अनुसार, युवक ने ‘ब्लैक कोबरा’ नामक जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष Rakesh Kumar ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।