Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एशिया कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख: CM नीतीश

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

Bihar: एशिया कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख, CM नीतीश कुमार ने की घोषणा

एशिया कप 2025 हॉकी टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बिहार सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। राजगीर में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात देकर खिताब हासिल किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 जीतकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। रविवार को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी परिसर में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

इस शानदार सफलता के बाद बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि एशिया कप विजेता टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और हर सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

“भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।” मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए यह आर्थिक सहयोग दे रही है। एशिया कप 2025 पहली बार राजगीर में आयोजित हुआ। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीधे अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 14 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा। सहयोगी स्टाफ को दिए जाएंगे 5-5 लाख रुपये। भारत ने इससे पहले 2017 में ढाका, 2007 में चेन्नई और 2003 में कुआलालंपुर में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस बार की जीत खास है क्योंकि यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर आयोजित हुआ।