Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, प्रार्थना सभा में शामिल

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली स्थित ‘द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में आयोजित क्रिसमस प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को दर्शाती है। उन्होंने कामना की कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और सौहार्द को बढ़ावा दे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में शामिल हुआ। यह प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को दर्शाती है। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।”

इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा था, “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय पर्व क्रिसमस की शुभकामनाएं।” उन्होंने आशा जताई थी कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को और मजबूत करेंगी।