Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खरीफ फसल की तैयारी में जुटा कृषि विभाग, किसानों को अनुदान पर मिलेगा बीज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा गर्मा फसल की बोआई के बाद कृषि विभाग अब खरीफ मौसम की तैयारी में जुट गया है। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि खरीफ मौसम के लिए मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर अरहर, मडुआ तथा हाइब्रिड धान का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले किसानों को ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक राजस्व गांव के पांच किसानों को छह किलो धान का बीज तथा दो किसानों को दो-दो किलो अरहर का बीज अनुदानित दर पर दिया जाएगा। इससे किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध होंगे और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि खरीफ मौसम में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत अरहर, हाइब्रिड धान एवं मडुआ के बीज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न फसलों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान की राशि तय की गई है और उसी के अनुरूप किसानों को लाभ दिया जाएगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं तथा खरीफ फसल की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें।