Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पर्यावरण संरक्षण को लेकर उज्जीवन बैंक ने किया वृक्षारोपण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में उज्जीवन बैंक की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु और स्वच्छ वातावरण भी प्रदान करते हैं।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान लोगों को पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। बैंक कर्मियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों ने उज्जीवन बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में बैंक के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।