Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गांधी के प्रपौत्र का अपमान भाजपा को महंगा पड़ेगा: कांग्रेस

नेशनल डेस्क , श्रेयांश पराशर |

गांधी के प्रपौत्र का अपमान भाजपा को महंगा पड़ेगा: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर हमला.....
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को लेकर उपजे विवाद में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गांधीवादी विचारधारा को झुकाने की कोशिश में भाजपा अब बापू के वंशजों का भी अपमान कर रही है।

कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर गांधीवादी विचारों के प्रति द्वेष रखने का आरोप लगाया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक बयान में कहा कि "आरएसएस के इशारे पर चल रही राजग सरकार अब महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का भी अपमान कर रही है।"

खेड़ा ने कहा कि जिस चंपारण की धरती पर गांधी ने नील की खेती और किसानों के शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था, उसी धरती से तुषार गांधी को सामुदायिक भवन से बाहर निकाल दिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने इसे भाजपा-जदयू की लोकतंत्र के प्रति असहिष्णुता बताया।

उन्होंने आगे कहा कि गांधी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाने का ढोंग करने वाली भाजपा के नेता अब तुषार गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। तुषार गांधी इन दिनों ‘जनादेश की चोरी’ रोकने को लेकर परिवर्तन यात्रा पर हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी धांधली और लोकतंत्र की हत्या से घबराकर भाजपा-जदयू सरकार बौखला गई है और अब गांधी परिवार को निशाना बना रही है। पवन खेड़ा ने कहा कि गांधी के विचारों पर 135 वर्षों से चला आ रहा अहिंसक आंदोलन अब और व्यापक रूप ले रहा है, और 20 वर्षों से चल रही ‘दमनकारी सरकार’ का अंत निकट है।

अंत में कांग्रेस ने साफ किया कि भाजपा और आरएसएस की "तानाशाही प्रवृत्ति" के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और वह अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।