Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुजरात: बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पद छोड़ा, पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |
गुजरात की राजनीति में हलचल मचाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के बोटाद से विधायक उमेश मकवाना ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया। मकवाना ने आरोप लगाया कि पार्टी पिछड़े वर्गों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
गुजरात में बोटाद सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब डॉ. बी. आर. आंबेडकर के सिद्धांतों से भटक चुकी है और सामाजिक न्याय के मूल मुद्दों से दूरी बना रही है। इस्तीफे के कुछ ही देर बाद पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए निलंबित कर दिया।

मकवाना ने गांधीनगर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "मैंने 20 वर्षों तक भाजपा में कार्य किया और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ, जब गुजरात में पार्टी की कोई पहचान भी नहीं थी। मैंने उम्मीद की थी कि यह पार्टी वंचित वर्गों की आवाज बनेगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा।"

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और विधानसभा में सचेतक के पद से भी इस्तीफा दे दिया। कोली (ओबीसी) समुदाय से आने वाले मकवाना ने कहा कि फिलहाल वे एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर समाज सेवा जारी रखेंगे और क्षेत्र के लोगों से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

मकवाना ने यह भी कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय वे जनता से सलाह-मशविरा कर ही लेंगे। साथ ही उन्होंने इशारा किया कि वे कुछ नेताओं से मिलकर नई पार्टी बनाने पर भी विचार कर सकते हैं।