Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुजरात ATS ने ISIS साजिश नाकाम की, 3 आतंकी गिरफ्तार

नेशनल डेस्क स्टेट डेस्क, श्रेया पांडेय |

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले करने की साजिश रच रहे थे। गुजरात ATS की टीम ने इन तीनों को गांधीनगर के अडालज इलाके से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकवादियों की पहचान डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल और आज़ाद के रूप में हुई है। इनमें से दो आतंकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि एक आतंकी हैदराबाद का निवासी है। तीनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है।

गुजरात ATS के अनुसार, ये तीनों आतंकी हथियारों की अदला-बदली करने के लिए गुजरात पहुंचे थे। उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेट्टा पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस और 4 लीटर अरंडी का तेल बरामद किया गया है।

गुजरात ATS की टीम पिछले एक साल से इन तीनों आतंकियों पर नजर रख रही थी। उनकी गतिविधियों को ट्रेस करने के बाद ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का कहना है कि ये तीनों आतंकी देश में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इस गिरफ्तारी से देश में एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया है। गुजरात ATS की इस सफलता को देश की सुरक्षा के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। एटीएस की टीम अब इन तीनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी संदिग्ध आतंकवादियों के नाम सामने आ सकते हैं।