Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन कार्य को लेकर कई ट्रेनें निरस्त

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : वाराणसी गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त करने तथा एक ट्रेन का शॉर्ट टर्मिनेशन करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोरखपुर से 13 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75106 गोरखपुर-थावे डेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, थावे से 14 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75104 थावे-छपरा डेमू तथा छपरा से 14 जुलाई, 2026 को चलने वाली 75101 छपरा-औंड़िहार डेमू ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा, छपरा से 10 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। यह ट्रेन नकहा जंगल के बजाय गोरखपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।