Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बगौरा में पंचायत सरकार भवन का हुआ शिलान्यास, 3 करोड़ की लागत से बनेगा भवन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा। प्रखंड क्षेत्र की बगौरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता पवन यादव एवं मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

बताया गया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

भवन के निर्माण के बाद बगौरा पंचायत के ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यहां एक ही छत के नीचे पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, आरटीपीएस काउंटर, ग्राम कचहरी तथा विभिन्न विकास योजनाओं के संचालन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भूमि पूजन समारोह में बीसीसी अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, अशोक सिंह, बिरन यादव, जदयू नेता मनोज सिंह, मानवेंद्र सिंह, श्रीनंद सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक प्रसाद, विकास वर्मा, दूधनाथ सिंह, खलीफा गिरी, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयमंगल सिंह, चंदन पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विष्णु यादव, मानवेंद्र सिंह, चंदन प्रसाद पेंटर और शाहबाज सहित अन्य लोगों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण सशक्तिकरण का नया केंद्र बनेगा। इससे विकास योजनाओं की निगरानी आसान होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।