Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चलती ट्रेन में चढ़ रही बुजुर्ग महिला की बचाई जान, RPF जवान की तत्परता की सराहना

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ चौकी दुरौंधा के कांस्टेबल विवेक कुमार राय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे। वह प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गश्त करते हुए आने-जाने वाली ट्रेनों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 75204 सुबह 8:51 बजे दुरौंधा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची और 8:58 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगी।

ट्रेन खुलने के दौरान एक बुजुर्ग महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर घिसटने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांस्टेबल विवेक कुमार राय तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद महिला और उनके परिजनों ने आरपीएफ जवान की सराहना करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस साहसिक और सतर्क कार्य की स्टेशन परिसर में भी लोगों ने प्रशंसा की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध बताया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।