लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: सीवान जिला पुलिस द्वारा आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा कांडों के सफल निष्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बड़हरिया थानाध्यक्ष **छोटन कुमार को “एसएचओ ऑफ द मंथ” घोषित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वहीं 10 से अधिक कांडों का सफलतापूर्वक अनुसंधान पूरा करने वाले पांच अनुसंधानकर्ताओं को भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित निष्पादन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय एवं समर्पित होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। अपराध गोष्ठी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था एवं लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई।






