Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत से हड़कंप

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जिससे चुनाव स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान ही मृत घोषित कर दिया.

घटना अरवल जिले की है, जहां पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कल्याणपुर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अरविंद को अरवल विधानसभा क्षेत्र के मनेही बिगहा गांव स्थित बूथ नंबर 189 पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था.

ड्यूटी के दौरान ही अरविंद की तबीयत अचानक खराब हो गई. स्थिति बिगड़ते देख उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही बताया कि उनकी मौत हो चुकी है. इससे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया और मतदान कर्मियों में भी चिंता की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरविंद के शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनकी मौत किन वजहों से हुई. फिलहाल मामले में आगे की चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार है.