Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था, लोकतंत्र की लड़ाई और तेज होगी: राहुल गांधी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी

बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना में 243 में से सभी सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। एनडीए ने कुल 202 सीटें जीती हैं, जिनमें बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट गई है। महागठबंधन को कुल मिलाकर सिर्फ 35 सीटें मिली हैं। करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि चुनाव “शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं था” और विपक्ष संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा की अपनी लड़ाई को और तेज करेगा। लाखों वोटर्स का आभार जताते हुए लिखा गया कि बिहार का यह परिणाम चौंकाने वाला है और ऐसे चुनाव में जीत पाना संभव नहीं, जो प्रारंभ से निष्पक्ष न हो। इस लड़ाई को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी बिहार की जनता के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन उन ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिणामों का गहराई से अध्ययन किया जाएगा और कारण स्पष्ट होने के बाद विस्तृत बयान दिया जाएगा।

महागठबंधन को वोट देने वाले मतदाताओं का आभार जताते हुए खड़गे ने कार्यकर्ताओं से हतोत्साहित न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं और जनता को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। यह लड़ाई लंबी है और इसे निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ा जाएगा।