Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनसुराज का आरोप: 40 हजार करोड़ खर्च कर NDA ने वोट खरीदे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि NDA को जीत की बधाई देते हैं, हमारे मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया। जन सुराज आगे भी अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हम विधानसभा में न रहकर भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सबसे पहले NDA को जीत और नई सरकार बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार से उम्मीद है कि वह साफ-सुथरी हो और दागी चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह न दे। हमारे जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक ने बात की, इसलिए अब देखना होगा कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है।

'बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे'

उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत असल में खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशें हुई हैं, लेकिन पहली बार राज्य सरकार ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर यह बहुमत हासिल किया है। जनता के पैसों से जनता का वोट खरीदा गया। अब सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन में से भी 14 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं।

'लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए'

उन्होंने आगे कहा कि जिस दृढ़ संकल्प के साथ जन सुराज की स्थापना हुई थी और परिवर्तन का जो लक्ष्य था, वह जारी रहेगा। सरकार की कमियों को उजागर करने का काम हम लगातार करते रहेंगे। महागठबंधन पहले भी मजबूत रहते हुए विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं निभा पाया। हम भले विधानसभा में न रहें, लेकिन बिहार की जनता अब जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी। चुनावी प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश जरूर हैं, लेकिन हताश नहीं। अपेक्षित वोट न मिलने का एक बड़ा कारण यह लगा कि अंतिम समय में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को सत्ता में वापस लाने में मदद न कर दे, इसलिए कई लोगों ने अपना वोट NDA की तरफ शिफ्ट कर दिया।

'प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम फिर से वापसी करेंगे'

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया के जरिए राज्यभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम फिर से मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं से पहले की तरह मिलेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।