Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जन सुराज की पहली सूची: रितेश पांडे और प्रीति किन्नर को टिकट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भोजपुरी गायक रितेश पांडे का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में है। उन्हें करगहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, गोपालगंज की भोरे सीट से प्रीति किन्नर जन सुराज की प्रत्याशी होंगी।

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी की इस पहली लिस्ट में कुल नौ नाम शामिल हैं। करगहर सीट को लेकर पहले चर्चा थी कि पीके खुद यहां से मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन अब रितेश पांडे की उम्मीदवारी से यह साफ है कि पीके संभवतः राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

सूची में दरभंगा सदर से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जे.पी. सिंह और इमामगंज से अजीत राम के नाम भी शामिल हैं। वहीं, कुम्हार से के.सी. सिन्हा, शेरघाटी से पवन किशोर और मांझी सीट से वाई.वी. गिरि को टिकट मिला है।

बता दें कि रितेश पांडे और पूर्व एडीजी जे.पी. सिंह ने कुछ महीने पहले ही जन सुराज जॉइन किया था और अब दोनों को टिकट मिल गया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जन सुराज की 51 सीटों की लिस्ट में पीके का नाम शामिल होगा या नहीं, लेकिन उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो “जन्मभूमि करगहर या कर्मभूमि राघोपुर” से ही उतरेंगे।