Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जयपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, 3 की मौत, 12 झुलसे

स्टेट डेस्क, श्रेया पांडेय |

जयपुर के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 65 मजदूर सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से टोडी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। बस का ऊपरी हिस्सा 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे बस में करंट फैल गया और आग लग गई। बस में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और भी भड़क गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे 5 मजदूरों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की ऊंचाई ज्यादा थी और सड़क से गुजरते वक्त उसने हाईटेंशन लाइन को छू लिया था।

यह हादसा एक बार फिर से हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा और सार्वजनिक वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हाईटेंशन तार बहुत नीचे लटके हुए हैं, जिसके कारण पहले भी कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके   हैं।