Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेज प्रताप लड़ेंगे महुआ से निर्दलीय चुनाव, लालू से दूरी के बाद बड़ा ऐलान

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

पटना: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

तेज प्रताप वर्तमान में समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं। उन्होंने शनिवार शाम अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, “हां, इस बार मैं महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। मेरे विरोधियों को इससे परेशानी होगी।”

उन्होंने बताया कि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है और बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर बने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़े हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद पर नहीं बने रहेंगे।

तेज प्रताप ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि चाचा नीतीश मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यदि सरकार बनाने वाले युवा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तो मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

गौरतलब है कि लालू यादव ने तेज प्रताप को 25 मई को छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप द्वारा एक महिला अनुष्का के साथ संबंध की बात स्वीकार करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाला गया। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को फेसबुक से हटाते हुए दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लालू प्रसाद ने तेज प्रताप के "गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार" के चलते उनसे संबंध समाप्त कर लिए।

पार्टी से निष्कासन के कुछ दिन बाद तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके और उनके भाई तेजस्वी यादव के बीच मतभेद पैदा करने की साजिश की जा रही है।