Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

त्रिनिदाद में PM Modi ने बिहार को बताया विश्व गौरव

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

त्रिनिदाद में पीएम मोदी ने बताया बिहार को विश्व गौरव, भोजपुरी चौताल से हुआ स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सिर्फ भारत का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का गौरव है। वहां उन्हें पारंपरिक भोजपुरी चौताल से स्वागत किया गया, जिसने बिहार और भारत के सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के तहत कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए बिहार की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने सदियों पहले दुनिया को नई दिशा दी थी। उन्होंने बताया कि आज भी बिहार की मिट्टी से नई प्रेरणाएं निकल रही हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत कर रही हैं।

त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय के लोगों ने पारंपरिक भोजपुरी चौताल गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बिहार के लोकगीत को प्रस्तुत कर सांस्कृतिक जुड़ाव को जीवंत कर दिया। पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा कि “एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव! बहुत खुशी भइल कि त्रिनिदाद में हम भोजपुरी चौताल देखनी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिनिदाद एवं टोबैगो में रहने वाले कई लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए थे। यही नहीं, त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के पूर्वज भी बक्सर, बिहार के रहने वाले थे, इसलिए लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। इस संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि यह उनकी त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली यात्रा है, लेकिन यहां उनका रिश्ता दशकों पुराना है।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वे 25 साल पहले भी यहां आए थे और तब से अब तक भारतीय समुदाय के साथ उनका रिश्ता और गहरा हो गया है। यहां के लोग बनारस, पटना, कोलकाता और दिल्ली जैसे भारतीय शहरों के नाम पर बसी सड़कों पर गर्व महसूस करते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय त्योहारों जैसे नवरात्रि, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी के भव्य आयोजनों का भी जिक्र किया, जो यह साबित करता है कि भारत और त्रिनिदाद के बीच सांस्कृतिक धारा कितनी गहराई से जुड़ी हुई है।