Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

“दारौंदा में मतदाताओं का उत्साह दिखा, पहले चरण में 57% से अधिक मतदान”

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 57.41% वोटिंग दर्ज की गई। कई बूथों पर देर शाम प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मतदान की प्रक्रिया फिर से सुचारू हुई।

सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग लंबी लाइनों में धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कई मतदाताओं ने कहा कि “हमारे भविष्य का सवाल है, मतदान करना ज़रूरी है।” पहली बार वोट डालने वाले युवा और युवतियों में भी उत्साह चरम पर रहा। निर्वाचन सूची में नाम जुड़ते ही वे मतदान को लेकर बेहद रोमांचित थे और सुबह-सुबह बूथ पर पहुंचकर अपने अधिकार का प्रयोग किया।

वहीं बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाएँ भी पुरुषों से कम सक्रिय नहीं रहीं। सभी वर्गों ने मतदान केंद्रों पर आकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तरह दारौंदा में पहले चरण की वोटिंग ने एक बार फिर साबित किया कि जनता अपने अधिकार और भविष्य को लेकर पूरी तरह जागरूक है।