Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: स्पाइसजेट की फ्लाइट वापस लौटी, तकनीकी खराबी से हड़कंप

नेशनल डेस्क, श्रेया पांडेय |

दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-494 को गुरुवार को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और विमान को वापस दिल्ली लाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को सुरक्षित रूप से आईजीआई एयरपोर्ट पर उतार दिया।

विमान में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं और विमान बिना किसी घटना के दिल्ली वापस उतर गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है, जो सुबह 11:30 बजे रवाना हो गई।

यह ताजा घटना स्पाइसजेट के एक विमान की बीच उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग के दो महीने बाद हुई है। स्पाइसजेट के मुताबिक, पटना जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है और विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी के कई मामले सामने आ चुके हैं। दो महीने पहले श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को आपात स्थिति में विमान के सुरक्षित लौटने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली थी.