Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नोएडा श्रमिक आंदोलन हिंसा: दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड से जुड़े तार सामने आए

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

सेंट्रल नोएडा, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने और हिंसक गतिविधियों को भड़काने में सक्रिय रूप से शामिल थे। इस मामले में फेस-दो थाना में पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया। लगातार दबिश और तलाशी अभियान के बाद 19 अप्रैल को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी ‘विगुल मजदूर दस्ता’ नामक संगठन से जुड़े हैं और आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने में उनकी भूमिका रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद, जिसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है, के संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।