Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में आधी रात अवैध बालू मंडी में मचा हड़कंप, पड़ा छापा

स्टेट  डेस्क, नीतीश कुमार।

पटना, दीघा। पटना में अवैध बालू व्यापार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं को जोरदार झटका दिया है। 

सोमवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दीघा थाना क्षेत्र स्थित अवैध बालू मंडी पर अचानक छापेमारी की। रात 1 बजे हुई इस कार्रवाई से उन गिरोहों में अफरा-तफरी मच गई, जो लंबे समय से सड़क किनारे खुलेआम बालू बेच रहे थे।

28 ट्रैक्टर जब्त, 32 लाख का फाइन:
छापे के दौरान मौके से 28 ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) ज़ब्त किए गए। ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ दीघा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई और कुल 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन के अनुसार, ये वाहन बिना वैध कागजात के बालू ढो रहे थे और रात के अंधेरे में अवैध बिक्री का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

CCA में होगी कड़ी कार्रवाई :
पटना डीएम त्यागराजन ने स्पष्ट कहा कि अब बालू माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया पर CCA (Criminal Contract Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन आने वाले दिनों में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा, जिसमें ड्रोन सर्विलांस, हाई-टेक बोट और मोबाइल टीमों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि नदियों से शहरों तक इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

गृह मंत्री के निर्देश के बाद बढ़ा एक्शन:
 हाल ही में विधानसभा में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में अवैध खनन और माफिया गतिविधियों पर ‘‘बुलडोजर’’ चलेगा। उसी निर्देश के तहत यह कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में अवैध व्यापार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और पकड़े जाने पर दोषियों को सख्त कानूनी सजा दी जाएगी।