Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में दिव्यांगों ने जलाया लोकतंत्र का दीप, दी मतदान प्रेरणा

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

पटना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ‘एक दीया, मतदान के नाम’ शीर्षक से एक अनूठा अभियान चलाया गया। दिव्यांगजनों ने दीप जलाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और हर वोट के महत्व पर संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य मतदान जागरूकता बढ़ाना और मतदाताओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

रविवार की शाम जेपी गंगा सेतु पथ के समीप एलसीटी घाट पर प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जहां दिव्यांग नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। ट्राईसाइकिल, बैसाखी और व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों ने हाथों में दीप लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी का संदेश दिया।

स्वीप आइकॉन राकेश कुमार के नेतृत्व में सभी ने संकल्प लिया कि “इस विधानसभा चुनाव में हम सभी दिव्यांग सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान करेंगे।” उन्होंने कहा कि “प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। हर वोट की अहमियत है और हर हाथ में जलता दीया यही संदेश देता है कि दिव्यांग भी लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं।”

कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें दिव्यांग विकास मंच के सचिव सचिन उर्फ पप्पू, जीवन ज्योति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रवि रंजन कुमार, सेवा केंद्र झूनाठी के सचिव भरत कौशिक, और ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग की सचिव जूही सिन्हा प्रमुख थे। दिव्यांग प्रतिभागियों में चंदन कुमार, नवीन कुमार झा, प्रवीण कुमार, शोभा देवी और पायल कुमारी शामिल रहीं।

विशेष प्रबंध:

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी मतदाताओं से 6 नवंबर को गर्वपूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं की गई हैं ताकि वे सहज और सुरक्षित वातावरण में मतदान कर सकें। चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।