Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पवन सिंह का परिवार हमें एक नहीं होने दे रहा: ज्योति सिंह

स्टेट डेस्क: आर्या कुमारी

ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच चल रहे विवाद की असली वजह अब सामने आ चुकी है। ज्योति का कहना है कि पवन सिंह का परिवार उन्हें और उनके पति को एक नहीं होने दे रहा। उनके मुताबिक, कुछ लोग पवन के कान भरते हैं और वो उन्हीं की बातों में आकर रिश्ता बिगाड़ रहे हैं।

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी हर दिन एक नया मोड़ ले रही है। इसी बीच, ज्योति सिंह ने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनावी व्यस्तता के बीच ज्योति को इस वक्त अपने पति के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन पवन उनके साथ नहीं हैं। 

पवन सिंह का साथ चाहती हैं ज्योति

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो आज भी पवन सिंह से उतना ही प्रेम करती हैं, तो उन्होंने कहा – “देखिए, लोग पता नहीं किस तरह से देखते हैं। मैं सच्चाई बता रही हूं कि मैं पवन सिंह जी से लड़ ही रही हूं, पवन सिंह जी के लिए। जनता अगर ये आवाज उठाती कि पवन और ज्योति को एक होना चाहिए, तो आज हम दोनों एक होते।”

ज्योति ने आगे कहा – “मुझे मेरा पति मिल जाए, उनसे बात हो जाए, यही चाहती हूं। कौन औरत नहीं चाहेगी कि उसका पति उसके साथ हो। पति के साथ होने से बहुत ताकत मिलती है, उनके बिना मैं कई बार खुद को कमजोर महसूस करती हूं।” इतना कहते-कहते वो भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

चुनाव में पवन की कमी महसूस कर रहीं ज्योति

काराकाट चुनाव में पवन सिंह के न रहने पर उन्होंने कहा – “कई जगह महसूस होता है कि अगर वो साथ होते तो ऐसा नहीं होता। भगवान महादेव के भरोसे चुनाव लड़ रही हूं। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। जो उनका है, वो मेरा है, और जो मेरा है, वो उनका है।”

जब उनसे पूछा गया कि पवन ने आरोप लगाया कि ज्योति विधायक बनने के लिए झगड़ा कर रही हैं, तो उन्होंने कहा – “वो शब्द पवन सिंह जी के नहीं थे। दिल तब टूटा जब मैं लखनऊ उनसे मिलने गई और वहां पुलिस आ गई। लोकसभा चुनाव में उनके एक कॉल पर मैं उनके साथ थी। कल अगर हम एक हो गए, तो उनके समर्थक मुझे किस मुंह से भाभी कहेंगे?”

“अच्छे इंसान हैं पवन सिंह”

ज्योति बोलीं – “मैं एक महिला होकर सात साल से संघर्ष कर रही हूं। पवन जी बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन जो सुनते हैं, वही सच मान लेते हैं। उनका परिवार और दोस्त उनके कान भरते हैं। मैंने सिर्फ 15 दिन मांगे थे उनके साथ रहने के लिए, ताकि उनके दिल में अपनी जगह बना सकूं, पर उनके भाई धनंजय ने मना कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा – “अगर पवन सिंह अपनी पत्नी को अपना लेंगे, तो उनकी रोजी-रोटी बंद हो जाएगी। उनका परिवार नहीं चाहता कि हम साथ रहें। ”जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षरा सिंह की वजह से रिश्ता बिगड़ा, तो ज्योति ने कहा – “वो भी एक महिला हैं, इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी।”