Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पवन सिंह का बड़ा फैसला: चुनाव नहीं लड़ेंगे, पार्टी के वफादार रहेंगे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

भोजपुरी सिनेमा और संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा, "मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

गौरतलब है कि यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को राजनीतिक रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से शेखपुरा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर ज्योति ने साफ किया कि उनका कोई चुनावी मकसद नहीं है।

ज्योति सिंह ने कहा, “मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जिस तरह का अन्याय हुआ है, वह किसी और महिला के साथ न हो। मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं।”

हाल ही में लखनऊ स्थित पवन सिंह के घर पहुंची उनकी पत्नी ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह भावुक होकर रोती नजर आईं। इस वीडियो के बाद पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद और ज्योति पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में नया मोड़ ला दिया है।