Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: गोली नहीं, फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट से हुई दुलारचंद की मौत

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

बिहार के मोकामा में जनसुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके सीने की पसलियां टूटी हुई थीं और कुचलने के कारण फेफड़ा फट गया था.

रिपोर्ट के अनुसार, पीछे से किसी भारी वस्तु की टक्कर लगने के कारण दुलारचंद गिर पड़े, जिससे उनके सीने की कई हड्डियां टूट गईं और फेफड़ा फट गया. यह रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी गई है. तीन डॉक्टरों की टीम ने दुलारचंद का पोस्टमार्टम किया और रिपोर्ट तैयार की. चुनाव आयोग ने इस मामले में डीजीपी से पूरी रिपोर्ट मांगी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में अब तक करीब 100 से अधिक वायरल वीडियो का विश्लेषण किया गया है, लेकिन उनमें अनंत सिंह की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. जांच में यह भी सामने आया कि पथराव में इस्तेमाल हुए पत्थर टाल इलाके के नहीं थे, बल्कि बोल्डर पत्थर थे जो बाहर से लाए गए थे. फिलहाल ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में टीम हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस ने दुलारचंद यादव की मौत के अगले दिन तीन प्राथमिकी दर्ज कीं और दो लोगों को गिरफ्तार किया. मृतक के पोते की शिकायत पर मोकामा से जद(यू) उम्मीदवार और स्थानीय नेता अनंत सिंह सहित चार अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि गुरुवार को मोकामा में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. पुलिस ने शुक्रवार को तीन प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें अनंत सिंह समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.