Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बक्सर में मां ने अपने 3 बच्चों संग खाया जहर, चारों की मौत से सनसनी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन की मांग पूरी न होने पर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नया भोजपुर गांव निवासी सुनील कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया और अपने तीनों बच्चों को भी जहर दे दिया। जैसे ही परिजनों को इस बात की खबर लगी, घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार वालों ने तुरंत सभी को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चारों को सदर अस्पताल, बक्सर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सविता देवी, उनकी पांच वर्षीय बेटी ज्योति और तीन वर्षीय बेटा आकाश की मौत हो गई।

इधर, सबसे छोटे बेटे 12 माह के विकास की हालत गंभीर बनी रही। उसे तत्काल पीएमसीएच पटना भेजा गया, लेकिन वहां भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। देर रात इलाज के दौरान विकास की भी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजन और स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।