Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाढ़ पीड़ित बेटियों के विवाह का खर्च उठाएगी शिवसेना: शिंदे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बाढ़ पीड़ित किसानों की बेटियों के विवाह का खर्च उठाएगी शिवसेना: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि राज्य में भारी बारिश से प्रभावित किसानों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी शिवसेना उठाएगी। उन्होंने शिवसैनिकों को इस कार्य में जुटने के निर्देश भी दिए। शिंदे ने यह भी कहा कि वर्ष 2026 में बालासाहेब ठाकरे का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा।

शिंदे ने बताया कि शिवसैनिक किसानों के घर-घर जाकर मदद पहुंचा रहे हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों को 26 प्रकार की जीवनावश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की दिवाली काली नहीं होने दी जाएगी।

मुंबई के नेस्को सेंटर में शिवसेना की परंपरागत रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे के 80 प्रतिशत समाजसेवा और 20 प्रतिशत राजनीति के मूलमंत्र पर चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि "उन्होंने तो आज तक किसी को बिस्कुट का एक पैकेट भी नहीं भिजवाया है।"

गुरुवार को ही शिवसेना (यूबीटी) की रैली में उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को पैसा मांगने दिल्ली जाना पड़ा। साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मतदाताओं को पैसे देकर प्रभावित किया गया, लेकिन किसानों की मदद के लिए धन नहीं है।

शिंदे ने जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को पहले की तुलना में पांच गुना अधिक राशि दी है, जिससे कई विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मोदी की सराहना करते हुए कहा कि "कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण कराकर उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के सपनों को पूरा किया है।"