Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: सलमान की फटकार और घर में बढ़ता बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ड्रामे और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिलेगा। प्रोमो वीडियो में सलमान खासकर गौरव खन्ना की कड़ी क्लास लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच हुई तीखी बहस और अनुशासनहीनता पर सलमान खान नाराज़ हुए और उन्होंने जमकर फटकार लगाई।

शो के दौरान गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच गरमागरमी हुई, जहां बसीर ने गौरव को ताना मारा और दोनों भिड़ गए। इतना ही नहीं, घर के भीतर एक और बड़ा विवाद तब देखने को मिला जब आवेज दरबार और नीलम गिरी आपस में उलझ गए। आवेज ने आरोप लगाया कि नीलम और खानना मिलकर अपने पक्ष को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बहस ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।

इन झगड़ों के बीच दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि रविवार को घर से कौन सा सदस्य बाहर होगा। बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान का गुस्सा और उनकी सख्ती शो की खासियत बनी हुई है। दर्शकों का मानना है कि ऐसे पलों से ही घर के सदस्य अपनी असलियत सामने लाते हैं और खेल में दिलचस्पी बनी रहती है।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह हफ्ता हाई-वोल्टेज ड्रामा, गुस्सा और तकरार से भरपूर रहने वाला है, जिससे शो की टीआरपी में और उछाल आ सकता है।