Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार किसानों को बड़ी सौगात: मसूर, चना व सरसों की MSP खरीद मंजूर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

बिहार में पहली बार दलहन एवं तेलहन का एम एस पी पर खऱीद की स्वीकृति-राम कृपाल यादव 

​पटना, बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव जी ने प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रबी सीजन 2026 के लिए चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दे दी है। माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव जी ने इसके लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा l

​केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए श्री राम कृपाल यादव ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत बिहार के किसानों से निर्धारित मात्रा में फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

​प्रमुख बिंदु:
केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खरीद का विवरण इस प्रकार है:
​चना: 16,750 मीट्रिक टन
​मसूर: 32,000 मीट्रिक टन
​सरसों: 28,000 मीट्रिक टन

​किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि:

माननीय कृषि मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मे "हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मंजूरी से राज्य के दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और उन्हें मजबूरी में अपनी फसल कम दामों पर नहीं बेचनी पड़ेगी।"
​उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खरीद केंद्रों के माध्यम से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करेगी ताकि समयबद्ध तरीके से किसानों को MSP का लाभ मिल सके। भारत सरकार की इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ साथ केंद की सरकार का आभार भी व्यक्त कियाl