Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: कुढ़नी-मुजफ्फरपुर में भिड़ंत, तीन सीटों पर कम दावेदार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी और मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी हैं, जबकि अलौली, भोरे और परबत्ता में सबसे कम 5-5 उम्मीदवार हैं। 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 1314 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नाम वापसी के बाद औसतन हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से अधिक प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सभी विधानसभा क्षेत्रों की ओर से भेजे गए प्रत्याशियों की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 20-20 प्रत्याशी मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। सबसे कम प्रत्याशियों की संख्या तीन विधानसभा क्षेत्रों में है। इनमें गोपालगंज जिले के भोरे, खगड़िया जिले में अलौली एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। तीनों सीटों पर सिर्फ पांच-पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

पहले चरण की 121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1690 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच के बाद 1375 नामांकन पत्र वैध पाए गए। 315 नामांकन पत्र अवैध होने के कारण रद्द कर दिए गए। पहले चरण में दो दिनों में कुल 61 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब 1314 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले चरण में मतदान छह नवंबर को सुबह सात बजे से कराया जाएगा।

पांच विधानसभा में लगेंगे दो-दो बैलेट यूनिट

पहले चरण में छह नवंबर को होने वाले मतदान में कुल पांच ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां दो-दो बैलेट यूनिट (बी.यू.) का प्रयोग होगा। इनमें प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक है। एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम के बटन के अलावा एक NOTA का बटन होता है।

15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में (16 प्रत्याशी), बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में (17 प्रत्याशी), कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में (20 प्रत्याशी), मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में (20 प्रत्याशी) और महनार विधानसभा क्षेत्र में (18 प्रत्याशी) दो-दो बैलेट यूनिट का प्रयोग होगा।