Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव में बड़ा एक्शन: 71 करोड़ की नकदी-शराब-ड्रग्स जब्त!

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार चुनाव के दौरान 71 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की गई हैं. निर्वाचन आयोग ने बताया कि राज्य में 824 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात हैं, जो शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के अंदर करेंगे. नागरिक और राजनीतिक दल C-Vigil ऐप या ECINET प्लेटफॉर्म से मॉडल कोड उल्लंघन रिपोर्ट कर सकते हैं.

बिहार में विधानसभा चुनावों के बीच 71 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की गई हैं. यह जानकारी मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने दी. बिहार 2016 से शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंधित सूखा राज्य है. निर्वाचन आयोग ने बताया कि 21 अक्टूबर तक विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कई प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के तहत कुल 71.32 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और अन्य मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं.

71 करोड़ रुपये कैश, शराब, ड्रग्स जब्त

चुनाव आयोग के अनुसार, मंगलवार तक 71 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रलोभन सामग्री जब्त की जा चुकी है। इससे यह साफ पता चलता है कि इस बार आयोग की तैयारी और निगरानी काफी कड़ी और सक्रिय है। 2025 के विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के दौरान आयोग किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।

आयोग ने 6 अक्टूबर को चुनाव की घोषणा की थी. बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में 824 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं, ताकि चुनाव संबंधी शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के अंदर किया जा सके.

2016 से बिहार में शराबबंदी है

नागरिक और राजनीतिक दल मॉडल कोड उल्लंघन की शिकायतें C-Vigil मोबाइल एप या ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं. आयोग ने कहा कि इस तरह के समन्वित प्रयासों से चुनाव में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा और अवैध गतिविधियों को रोका जा सकेगा.