Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की भूमिका को बताया ‘ईमानदार’

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

चुनाव से पहले चिराग पासवान और प्रशांत किशोर की संभावित नजदीकी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की भूमिका को "ईमानदार" बताते हुए उनकी सराहना की है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति धर्म, जाति या पंथ की बजाय राज्य की भलाई की बात करता है, उसका स्वागत होना चाहिए।

प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं। जब चिराग पासवान से यह पूछा गया कि क्या किशोर ने उनके "बिहार पहले, बिहारी पहले" के नारे को हथिया लिया है, तो उन्होंने इस बात से इनकार किया और कहा कि कोई भी किसी और के एजेंडे को छीन नहीं सकता। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रशांत किशोर राज्य की राजनीति में एक निष्पक्ष भूमिका निभा रहे हैं।

NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि चिराग पासवान की पार्टी में कोई भी प्रवक्ता प्रशांत किशोर के खिलाफ बयान नहीं देता। इससे संकेत मिलता है कि शायद चिराग ने पार्टी में इसके लिए स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं।