Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव 2025: जनसुराज में टिकट बंटवारे पर बवाल, हंगामा-आगजनी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण के खिलाफ जमकर विरोध किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। यह बवाल तब भड़का जब प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

सूत्रों के मुताबिक, उजियारपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और मोहिउद्दीननगर सीटों पर असंतोष फैल गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने बाहरी और पुराने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को टिकट दिया, जबकि स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप

उजियारपुर के संभावित उम्मीदवार राजू सहनी ने कहा कि क्षेत्र में 10 लोगों ने नियमों के अनुसार मेहनत की, लेकिन टिकट दुर्गा प्रसाद सिंह को दिया गया, जो पूर्व विधायक और बीजेपी से जुड़े रहे हैं। राजू सहनी ने कहा, “यह जनसुराज के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। पार्टी भी अब अन्य दलों की तरह राजनीति को व्यापार बना रही है।”

इसी तरह, समस्तीपुर की संभावित उम्मीदवार चेतना झांब ने कहा कि वह दो महीनों से जनसंपर्क में जुटी थीं, लेकिन टिकट जेडीयू के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार को मिला। वहीं, वारिसनगर और मोहिउद्दीननगर में भी बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने के आरोप लगे हैं।

पैसे और शर्तों का खेल?

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी ने प्रत्याशियों से ₹21,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क और 50,000 सदस्यों को जोड़ने की शर्त रखी थी। कई ने ये शर्तें पूरी कीं, लेकिन टिकट उन्हें नहीं मिला। इससे कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।