Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस 2026: ईवी, रोड सेफ्टी और वाटर ट्रांसपोर्ट, एक ही जगह पर पूरा विजन, कैसे?

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

ईवी वाहनों पर इतना जोर क्यों? मंत्री ने बताई बड़ी वजह

परिवहन‌ विभाग के पवेलियन का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

पटना, बिहार दिवस की मौके पर परिवहन विभाग के पवेलियन का मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने दोपहिया और चारपहिया ईवी वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने कहा कि ईवी वाहन समय की मांग है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में काफी सहायता होगी। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यकाल में राज्य में हरित क्षेत्र 9 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।
      
पवेलियन को सड़क सुरक्षा की थीम पर तैयार किया गया है। यहां आगंतुकों के बीच सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए पैंफलेट का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही लोगों का निशुल्क नेत्र जांच,‌ सिम्युलेटर से वाहन दक्षता, स्टाॅल पर विभागीय योजनाओं की जानकारी इत्यादि भी दी जा रही है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए जरूरी है। विभाग द्वारा एक महीने का सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से लाखों लोग जागरूक हुए। ये कोशिश आगे भी जारी रहेगी।
 
पवेलियन में हरित परिवहन और सुरक्षा का संदेश    

यहां 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' पर कठपुतली डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही दर्शकों के बीच हेलमेट, रोड सेफ्टी बैंड, चाबी रिंग इत्यादि का वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं के लिए पेंटिंग, क्विज, पजल गेम, स्लोगन और संगीत गायन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।

वाटर मेट्रो मॉडल ने खींचा लोगों का ध्यान  

यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र जल परिवहन की अपार संभावनाओं को दर्शाते हुए वाटर मेट्रो, सामुदायिक जेटी इत्यादि का माॅडल रहा। पवेलियन के मुख्य द्वार पर 2 फीट ऊंचा 3डी वाटर मेट्रो का मॉडल है। यहां राज्य के सात राष्ट्रीय जलमार्गों गंगा, गंडक, सोन, कोसी, घाघरा, पुनपुन और कर्मनाशा नदियों को भी आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। इसके साथ ही दर्शकों को सामुदायिक जेटी, कार्गो शिप, रो-रो शिप (माल परिवहन), रो-पैक्स (माल और यात्री दोनों परिवहन), यात्री परिवहन और तट आधरित सुविधाओं की पूरी जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही है।
         
इस मौके पर विभाग के उप सचिव प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के प्रशासक अतुल वर्मा, उप सचिव कृत्यानंद रंजन, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी, उप सचिव अरुणा कुमारी, पटना डीटीओ उपेंद्र कुमार पाल, सहायक निदेशक सत्येन्द्र कुमार मांझी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।